Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीआईएसफ ने धनसार से जब्त किया 20 टन अवैध कोयला

Dhanbad : बीसीसीएल एरिया नंबर 6 के अंतर्गत धनसार के आसपास के क्षेत्रों में सीआईएसएफ की टीम ने 10 मार्च को छापामारी कर करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया. इस दौरान टीम ने कैंटीन मोहल्ला, ब्राइट कुसुंडा क्षेत्र के बंद चानक के पास छापेमारी की. जप्त कोयला धनसार कोलियरी प्रबंधन को सौंप दिया गया. सीआईएसएफ जवानों ने बताया कि क्यूआरटी टीम को सूचना मिली थी कि कोयला तस्करों ने धनसार में विभिन्न स्थानों पर अवैध कोयला जमा कर रखा है. उक्त कोयले को रात के अंधेरे में पिकअप वैन व 407 मिनी ट्रक पर लादकर अवैध भट्ठों में खपाने की योजना थी. इसके पहले ही सीआईएसएफ जवानों ने छापेमारी कर कोयला तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-matriculation-inter-board-exam-from-14th-section-144-will-remain-at-the-centers/">धनबाद

: मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा 14 से, सेंटरों पर रहेगी धारा 144  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही