Putki : सीआईएसएफ ने कच्छी बलिहारी में चोरी का कोयला लोड किए जा रहे ट्रक को 19 अप्रैल की देर रात जप्त कर लिया. ट्रक पर 18 टन व अवैध डिपो में बोरियों में रखा 12 टन कोयला जप्त किया गया, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है. सीआईएसएफ जवानों को देख ट्रक चालक, धंधेबाज व लोडर भाग निकले, जबकि ट्रक (बीआर 53 जी 2378) में अंदर सोया खलासी मंटू यादव पकड़ा गया. वह बिहार के लखीसराय का रहने वाला है. हालांकि 20 अप्रैल कीअहले सुबह शौच के बहाने वह भी भाग निकला. खलासी ने ट्रक चालक का नाम मुकेश यादव बताया था. सीआईएसएफ ने जप्त कोयला गोपालीचक कोलियरी प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया. छापामारी का नेतृत्व सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर अजय कुमार कर रहे थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : सीआईएसएफ ने कच्छी बलिहारी में 30 टन अवैध कोयला किया जब्त
Leave a Comment