Jharia : बीसीसीएल की कोलियरियों से कोयले की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है. सीआईएसएफ की टीम ने 23 मार्च की दोपहर भौरा में छापामारी कर करीब 50 टन अवैध कोयला जब्त किया. इसे बीसीसीएल को सौंप दिया गया. सीआईएसएफ जवानों ने बताया कि उन्हें इलाके में चोरी का कोयला स्टोर किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद छापामारी की गई. कोयला चोर भागने में सफल रहे. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस व कुछ स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से भौरा क्षेत्र में कोयले लोहा की तस्करी की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-case-of-death-of-sanghvi-thakur-echoed-in-jharkhand-legislative-assembly/">धनबाद:
झारखंड विधान सभा में गूंजा संघवी ठाकुर की मौत का मामला [wpse_comments_template]
धनबाद : सीआईएसएफ ने भौरा से 50 टन अवैध कोयला किया जब्त

Leave a Comment