Search

 
 
 

धनबाद : सीआईएसएफ ने पुटकी में 500 बोरा अवैध कोयला किया जब्त

 
Dhanbad : पुटकी 2 नंबर तालाब के समीप सीआईएसएफ ने 7 अक्टूबर को छापेमारी कर 500 बोरा अवैध कोयला जब्त किया. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुटकी थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की. सीआईएसएफ की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करेगी. फिलहाल सीआईएसएफ ने जब्त कोयला बीसीसीएल पीबी एरिया प्रबंधन को सौंप दिया है. सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर आरएल वर्मा ने बताया कि तालाब के पास बड़े पैमाने पर कोयला स्टॉक होने की सूचना मिली थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए कोयला को जब्त किया गया. कोयला बोरी में ट्रक पर लाद कर बरवाअड्डा और गोविंदपुर के भट्ठों में खपाया जाता है. सीआईएसएफ की छापेमारी के बाद कोयला तस्करों में हड़कंप है. सूत्रों के अनुसार, कोयला के अवैध कारोबार में क्षेत्र के डी महतो, पी सोनी काफी दिनों से सक्रिय हैं. इससे पूर्व भी सीआईएसएफ की टीम ने पुटकी थाना क्षेत्र के कच्छी बलिहारी सीटीसी ग्राउंड के सपीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-cm-gave-2-lakhs-for-the-treatment-of-bhaura-op-in-charge-injured-in-the-attack/">

धनबाद : हमले में घायल भौरा ओपी प्रभारी के इलाज को सीएम ने दिए 2 लाख  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही