Search

 
 
 

धनबाद: पुटकी बलिहारी एरिया में सीआईएसएफ ने जब्त किया आठ टन कोयला

 
Putki : पुटकी (Putki) पुटकी बलिहारी एरिया की सीआईएसएफ टीम ने मंगलवार 25 अक्टूबर को छापामारी कर गोपालीचक आउटसोर्सिंग ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के निकट चोरी का आठ टन कोयला जब्त किया.। सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि कोयला आउटसोर्सिंग खनन एरिया के निकट जमा किया गया था. कोयले की कीमत करीब 36 हजार रुपये है. जब्त कोयला बीसीसीएल के गोपालीचक कोल डंप को सुपुर्द किया जाएगा. गोपालीचक ओसीपी आउटसोर्सिंग कम्पनी खेमका द्वारा संचालित है, जहां दिन रात चोरों का दल उत्खनित कोयला चुराने में सक्रिय रहता है. चोरी का कोयला सीमेंट की 200 से ज्यादा बोरियों में भरकर ट्रेंच कटिंग के गड्ढे में छिपाकर रखा गया था. दोपहर में सीआईएसएस की टीम को देखते ही गिरोह के सौ से ज्यादा लोग फरार हो गए, जिनमें महिला, पुरुष, युवा सभी शामिल थे. गिरोह का सरगना प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर बड़े वाहनों से हार्डकोक भठ्ठा तक भेजते व बेचते हैं. बीच बीच में सीआईएसएफ की छापेमारी होती है. बावजूद धंधा रुकता नहीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/solar-eclipse-in-dhanbad-from-4-48-to-5-10-temple-doors-closed/">धनबाद

में शाम 4.48 से 5.10 तक सूर्यग्रहण, मंदिर के पट बंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही