Search

 
 
 

धनबाद : सीआईएसएफ ने बरमुड़ी से 15 टन अवैध कोयला किया जप्त

 
Nirsa : सीआईएसफ मुगमा एरिया की टीम ने 11 अक्टूबर को बरमुडी से करीब 15 टन अवैध कोयला जप्त किया है. कोयला तस्करों ने बरमुड़ी ओसीपी के समीप बराकर नदी किनारे चोरी का कोयला छिपाकर रखा था. छापेमारी करने पहुंचे सीआईएसएफ जवानों को देख तस्कर भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, ओसीपी से कोयला चुराकर नदी किनारे जमा किया जाता है. इसके बाद उसे साइकिल के सहारे पास के उद्योगों में पहुंचाया जाता है. बताया जाता है कि कोयला चोरी का यह खेल पिछले एक माह से बेरोकटोक जारी था. पुलिस जानकर भी अनजान बनी हुई थी. पुलिस की अनदेखी से इलाके में कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-arrested-including-katras-nagar-youth-congress-president-in-tetulmudi-koldump-ruckus/">धनबाद

: तेतुलमुड़ी कोलडंप बवाल में कतरास नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत 2 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही