Search

 
 
 

धनबाद : सम्मान पुरस्कार लेने जा रहे स्कूली बच्चों को सीआईएसएफ ने रोका

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) डीवीसी प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर मंगलवार 5 जून को सीआईएसएफ के जवान ने पुरस्कार लेने जा रहे डीवीसी मध्य विद्यालय के बच्चों को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी अपना परिचय देते रहे. परंतु सीआईएसएफ के जवानों ने उनकी एक न सुनी. इस दौरान बच्चे काफी डर गए थे. बाद में डीवीसी के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी के आने के बाद बच्चों को अंदर जाने दिया गया इसके बाद उन्हें सम्मान स्वरूप पुरस्कार दिया गया. मालूम हो कि डीवीसी मध्य विद्यालय के बच्चों ने डीवीसी द्वारा आयोजित क्विज कंपीटीशन में भाग लेकर पुरस्कार जीता था, जिसे देने के लिए डीवीसी के पदाधिकारी ने ही उन्हें प्रशासनिक भवन बुलाया था. जब बच्चे प्रशासनिक भवन के गेट पर पहुंचे तो सीआईएसएफ के जवानों ने बच्चों सहित मास्टर साहब को भी रोक दिया. जवानों की हठधर्मिता के कारण  डीवीसी के सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अपूर्व साहा को आना पड़ा. इसके बाद बच्चे अंदर गए. इस बीच बच्चे सहमे-सहमे नजर आए. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही