Search

 
 
 

धनबाद :  सीआईएसएफ की टीम ने बेवजह कोयला लदे दो ट्रकों को रोका

 

ड्राइवर-खलासी को गाली-गलौज की, कागजात सही पाया तो छोड़ा

 Nirsa :  सीआईएसएफ की टीम ने शनिवार 8 जुलाई को निरसा गुरुद्वारा के समीप दो ट्रक (संख्या jh10 सीडी 7996 2795) को रोककर कागज की मांग की. ड्राइवर खलासी को गाली गलौज करते हुए पैसे की मांग करने लगे. नहीं देने पर ड्राइवर पर हाथ भी छोड़ा गया. जांच में कागजात सही पाया तो दोनों ट्रक को छोड़ दिया गया. बता दें कि सीआईएसएफ को रोड पर चलती गाड़ी की जांच करने का कोई अथॉरिटी या आदेश नहीं होता है. परंतु फिर भी रास्ते में गाड़ी की कर जांच करते व पैसे की मांग करते हैं. मीडिया की ओर जब सीआईएसएफ के कमांडर विक्रांत कुमार से सवाल किया तो बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों ट्रक अवैध कोयला लोड कर बंगाल जा रहा है. गाड़ी रोक कर कागज पत्र की जांच की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही