Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सीआईएसएफ ने स्कूली बच्चों को बताए अग्निशमन के तरीके

Nirsa: निरसा (Nirsa) अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत डीवीसी पंचेत के सीआईएसएफ अधिकारी द्वारा बुधवार 19 अप्रैल को जागृति उच्च विद्यालय खोकरापहाड़ी में स्कूली बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच अग्निशमन यंत्र के जरिये आग पर काबू पाने के तरीके बताये गये. इस संबंध मे सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल सरवेश सिंह एवं दिलीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण देने का उद्देश्य है कि स्कूल लाइफ से ही बच्चों को आग पर काबू पाने के तरीके का पता रहे. कहीं भी बाजार या मॉल में बच्चे जाएं और इस आग लग जाए तो बच्चे भी अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पा सकते हैं. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चिन्मय चटर्जी, श्यामशेर मियां, शहाबुद्दीन अंसारी, दिलीप कुमार महतो, सुनिता कुमारी, कार्तिक मंडल, मनोज कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही