Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्कूली बच्चों के लिए सीआईएसएफ का 10 दिवसीय योग शिविर संपन्न

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा (Nirsa) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डीवीसी पंचेत के सीआईएसएफ की ओर से स्कूली बच्चों के लिए 10 दिवसीय योगा प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार 27 मई को हो गया. इस मौके पर सीआईएसफ के डीआईजी ने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया. उन्होंने कहा कि बच्चे खुश किस्मत हैं कि उन्हें छुट्टियों के सदुपयोग का मौका मिला. कपाल भारती, नासिका भद्रिका सहित योग के बारे में चर्चा की. उन्होंने कहा कि कोई बच्चा व बच्ची सीआईएसएफ की सेवा में जाना चाहे तो उसे पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी. डीआईजी ने सहायक समादेष्टा आशीष आनन्द को ऐसे बच्चो को सामग्री उपलब्ध कराने को कहा. डीआईजी बिनय काजला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को योग से जोड़ना है. योग सिर्फ आसन प्रणायाम नही बल्कि एक जीवन शैली है. बच्चों में मानसिक, आत्मिक एवं बौद्धिक विकास के साथ योग ही मन को प्रसन्न और खुश रखता है. बच्चों को योग की शिक्षा के साथ देश प्रेम एवं राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर करना है. स्कूल के बच्चों के साथ आस पास के लोगों को भी प्रशिक्षण दिया गया. बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया. मौके पर निरीक्षक पवन कुमार, निरीक्षक बिनोद कुमार, टी क्रीडान सहित अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-accuses-kenduadih-station-in-charge-of-obscene-act/">धनबाद

: केंदुआडीह थाना प्रभारी पर महिला ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही