Search

 
 
 

धनबाद: बरोरा में कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान, धंधेबाजों को डंडे से पीटा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला पुलिस की लाख अवैध कार्यवाई के बावजूद कोयले का अवैध धंधा नहीं रुक रहा है. बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल ब्लॉक दो में सीआईएसएफ की टीम ने शुक्रवार 23 सितंबर की देर रात छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा मोड़, हरिणा, पांडेडीह, बरोरा थाना क्षेत्र के मन्द्रा, फुलारीटांड़ मार्ग में बाइक पर लोड कर कोयला ले जा रहे दर्जनों लोगों पर जमकर लाठी बरसाई. देर रात सीआईएसएफ की टीम पूरे क्षेत्र में घूम घूम कर छापेमारी करती रही. जहां भी बाइक में कोयला लोड कर ले जाते दिखे, वहां लाठियां चलाई. सीआईएसएफ के कार्रवाई को देख धंधेबाज इधर-उधर भागने लगे. सीआईएसएफ की टीम ने कोयला लदी दर्जनों बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. सीआईएसएफ की कार्रवाई का पता चलने पर सभी बाइक लेकर भागते दिखे. इस कार्रवाई से कोयला चोरो में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कोयला चोर बीसीसीएल एरिया वन के बन्द माइंस और बीसीसीएल ब्लॉक दो कोलयरी से कोयला लोड कर अवैध कोयला डिपो पहुंचाने का काम करते हैं.सीआईएसएफ टीम के सदस्यों से कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सूचना के आधार पर देर रात कार्रवाई कर रहे हैं. पूरी रात यह कार्रवाई  चली. आगे भी कार्रवाई चलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही