Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नागरिक समिति ने अवैध लोहा लदा वाहन घेरकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Katras : जोगता नागरिक समिति ने बाघमारा (Baghmara) में अवैध लोहा कारोबार का भंडाफोड़ किया है. समिति के सदस्यों ने 13 अप्रैल की सुबह डीएसपी कार्यालय के समीप अवैध लोहा लदे 407 वाहन को घेरकर पकड़ा. तस्करों ने समिति के लोगों के साथ मारपीट कर वाहन छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हुए. समिति के लोगों ने पकड़े गए वाहन को डीएसपी कार्यालय ले जाकर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस वाहन को जब्त कर जोगता थाना लाया गई. जानकारी के अनुसार, जोगता मोदीडीह जोगिया पट्टी में शौकत नामक व्यक्ति का अवैध लोहा गोदाम है. उक्त गोदाम से तस्करी का लोहा 407 वाहन पर लोडकर ले जाया जा रहा था. इसकी भनक मिलते ही नागरिक समिति के सदस्य सक्रिय हुए और वाहन को डीएसपी कार्यालय के समीप पकड़ लिया. समिति ने धंधेबाजों के खिलाफ जोगता थाने में लिखित शिकायत भी दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-all-ages-will-run-on-ambedkar-jayanti-in-sindri-on-april-14/">धनबाद:

 सिंदरी में अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को हर उम्र के लोग लगाएंगे दौड़  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही