Search

धनबाद : नागरिक एकादश ने पत्रकारों को 25 रन से हराया

Mahuda : महुदा मोड़ के समीप जामडीहा रोड स्थित मैदान में होली के उपलक्ष्य में 6 मार्च को पत्रकार एकादश व नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. नागरिक एकादश ने पत्रकार एकादश को 25 रनों से पराजित कर दिया. नागरिक एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए. जवाबी पानी खेलने उतरी पत्रकार एकादश की टीम पांच विकेट के नुकसान पर महज 107 रन ही बना सकी. मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति भी मौजूद थे. ढुल्लू महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकता और आपसी प्रेम की भावना बढ़ती है. कार्यक्रम के अंत में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का संचालन शंकर रवानी ने किया. मौके पर भाजपा  महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुखिया महेश पटवारी, समीर लाला, बदरुद्दीन अंसारी, दिनेश प्रमाणिक, कैलाश रवानी, मो. अमान, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, जीतन रवानी, राजेश महतो, पिंटू सिंह, रूपदेव रवानी, कार्तिक महतो, हिमांशु शेखर रवानी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-maithon-honored-women-workers/">धनबाद

: डीवीसी मैथन ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp