Dhanbad : केंद्र सरकार के 4 नए श्रम कानूनों के विरोध में 22 मई, सोमवार को सीटू के बैनर तले मजदूर समन्वय समिति ने 22 मई को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. समिति के उपाध्यक्ष असीम हलधर ने कहा कि केंद्र सरकार चार श्रम कोड लागू करना चाह रही है, जो मजदूरों के हित मे नही है. सरकार सारे लेबर कानूनों को खत्म कर बड़ी कंपनियों को मजदूरों का शोषण करने की छूट दे रही है. कोयला क्षेत्र समेत सभी उद्योगों में असंगठित मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. उन्हें पूरी मजदूरी तक नहीं मिलती. उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. सभी काम ठेका श्रमिकों व आउटसोर्सिंग कंपनियों को दिए जा रहे हैं. प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने सहायक श्रमायुक्त को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपकर केंद्र सरकार से मजदूर विरोधी कानून निरस्त करने की मांग की. जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन के बाद 6 जून को रांची में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा. आज के प्रदर्शन में दर्जनों की संख्या में असंगठित मजदूर शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-injured-worker-dies-during-treatment-workers-uproar-on-demand-for-employment/">धनबाद
: घायल कर्मी की इलाज के दौरान मौत, नियोजन की मांग पर मजदूरों का हंगामा [wpse_comments_template]
धनबाद : केंद्र के 4 नए श्रम कानूनों के विरोध में सीटू का प्रदर्शन, सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन

Leave a Comment