Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  मिलावटी चारा खाने से बीमार पड़ रहे शहर के पशु

Dhanbad : धनबाद के पशुपालक इन दिनों अपने पशुओं के सेहत को लेकर काफी चिंतित है. क्योंकि दुधारू पशुओं के खाने के लिए बाज़ार में मिलने वाले चारे में भारी मिलावट हो रही है. मिलावटी चारा खाने से पशु बीमार हो रहे है. बीमार पशुओं में दूध देने की क्षमता भी कम हो गई है. पशुपालकों ने बताया कि चोकर में लकड़ी की भूसी, मकई के लठ का चूर्ण तथा मुंगकुट्टा में मूंग की तरह दिखने वाला राजस्थानी फल तथा केमिकल मिलाया जा रहा है. इस कारण मवेशियों की सेहत बिगड़ रही है फलस्वरूप बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. बीमार पशु के इलाज के लिए खटाल पहुंचे डॉक्टरों की मानें तो दुधारू पशुओं से बेहतर दूध पाने के लिए उनका सेहतमंद रहना काफी जरूरी है और उसके लिए पशुओं को पौष्टिक आहार की जरूरत होती है. लेकिन शहर में जिस तरीके का पशु आहार मिल रहे हैं, वह उनकी सेहत के लिए हानिकारक है. उन्होंने बताया कि पशु आहार में 80 प्रतिशत पाच्य तत्व बेहद जरूरी है. कच्ची प्रोटीन 20% और रेसा 12% होना चाहिए. लेकिन आहार में मिलावट के कारण पशुओं की आंत को नुकसान पहुंचता है. पशुओं में डायरिया और बांझपन जैसी समस्या उत्पन्न होती है. पिछले 20 वर्षों से खटाल चला रहे जितेंद्र यादव बताते हैं कि उनके पास कुल 8 मवेशी हैं, जिनमें 4 पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. मवेशियों के बीमार होने के कारण दूध का व्यापार मुश्किल में पड़ गया है. उन्होंने बताया कि पशुओं के लिए शहर में बिकने वाले आहार में कुछ मिलावट आ रही है. पशु आहार बेचने वाले दुकानदार श्यामसुंदर गोप का कहना है कि उनकी दुकान में पशु आहार धनबाद के लोकल बाजारों के साथ बाहर से भी मंगाया जाता है. पशु आहार की बोरियां सिली हुई होती हैं. आहार में मिलावट की जानकारी उन्हें तनिक भी नहीं है.  धनबाद जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रवीण सिंह कहते हैं कि पशु आहार में मिलावट की शिकायत कई पशुपालकों से सुनने को मिली है. जल्द ही जांच की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही