Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने को शहर की संस्थाओं ने किया रक्तदान

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-mass-communication-department-of-bbmku-in-the-dock-for-giving-wrong-rti-reply/">(Dhanbad)

 के समाजसेवि‍यों व विभिन्न संस्थाओं ने विश्‍व रक्‍तदाता दि‍वस पर 14 जून को शिविर लगाकर रक्‍तदान में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया. सभी का एक ही उद्देश्‍य था खून के अभाव में किसी भी जरूरतमंद मरीज की जान नहीं जाने पाए. समय आने पर रक्‍तदान में जमा खून उन्‍हें चढ़ाया जा सके. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के ब्लड बैंक में शाम 5 बजे तक कुल 145 यूनिट खून जमा किया गया. इसमें सबसे अधिक बास्ताकोला से 52 यूनिट, आईएसएम से 35 यूनिट, निरसा से 25 यूनिट और एसएनएमएमसीएच से 21 यूनिट ब्लड का संग्रह किया गया. एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक में पिछले तीन साल में 43 हजार 460 यूनिट ब्लड जरूरतमंदों को चढ़ाया गया. समय पर खून मिलने की वजह से कई लोगों की जान बच गई. ब्लड बैंक के डॉ. एके सिंह ने बताया कि व्‍यक्‍त‍ि हर तीन महीने पर रक्‍तदान कर सकता है. यह स्‍वस्‍थ शरीर के लिए भी जरूरी है. इसलिए रक्तदान जरूर करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरि‍त करें.

ह्यूमनिटी हेल्पिंग हैंड्स की टीम ने किया रक्तदान

शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एंड हॉस्पिटल धनबाद में ह्यूमनिटी टीम के संस्थापक सह अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल के नेतृत्‍व ने ब्‍लड बैंक पहुंचकर स्‍वेच्‍छा से रक्‍तदान किया. टीम के सक्रिय सदस्य छात्र नेता अरुण दास ने अपने जन्मदिन को विशेष बनाते हुए रक्तदान में भाग लिया. टीम के महिला सदस्य खेल शिक्षिका मनीषा प्रसाद व शिंटू दत्ता ने भी रक्‍तदान किया. मौके पर दिनेश दास, विकास कुमार, भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष दुलाल मुखर्जी, कबीर युधवंशी आदि मौजूद थे.

एशियन जालान हॉस्पिटल में 41यूनिट रक्त संग्रहित

[caption id="attachment_332113" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ashian-j-300x195.jpg"

alt="" width="300" height="195" /> एशियन अस्‍पताल में रक्‍तदान करते कर्मचारी[/caption] एशियन जालान हॉस्पिटल परिसर में इस विशेष मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर में अस्‍पताल के कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सेंटर हेड डॉ. सी राजन ने बताया कि‍ शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त यूनिट को बढ़ाना है. भविष्य में भी इस मुहिम को अस्पताल प्रबंधन जारी रखेगा. ताकि इमरजेंसी में किसी जरूरतमंद को रक्त की कमी ना हो.

मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में 93 लोगों ने किया रक्‍तदान

[caption id="attachment_332118" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/marwadi-uva-manch-1-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> मारवाड़ी युवा मंच के शिवि‍र में रक्‍तदान करते सदस्‍य[/caption] अस्पतालों में खून की कमी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में 93 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इसमें एशियन जालान अस्पताल धनबाद ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया. सभी रक्तदाताओं को मंच ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया. मौके पर अंबुश रिटोलिया, हिमांशु नारनोली, सुभाष लिखमनिया, सुनील सोनी, रोहित सरावगी सहित मंच के अन्‍य सदस्‍यों ने सहयोग किया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-energy-secretary-instructed-power-gm-to-install-three-transformers-in-sindri/">धनबाद:

ऊर्जा सचिव ने बिजली जीएम को दिया सिंदरी में तीन ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही