Search

 
 
 

धनबाद : सिटी मैनेजर ने चिरकुंडा के मतदाताओं को समझाया वोट का महत्व

 
Maithon : लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चिरकुंडा नगर परिषद की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत गुरुवार को वार्ड 13 में आमसभा का आयोजन किया गया. नगर परिषद के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने महिला, पुरुष व युवा मतदाताओं को एक-एमक वोट का महत्व समझाया. उन्होंने लोगों से निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील करते हुए शपथ दिलाई. मौके पर निवर्तमान पार्षद इरफान अहमद खान, सुपरवाइजर अमर दास, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, चिन्मय बनर्जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही