Search

 
 
 

धनबाद : पटाखों से गूंजा शहर, ध्वनि प्रदूषण दोगुना बढ़कर 105.3 डेसिबल पहुंचा

 
Dhanbad : धनबाद में दीपावली पर 24 अक्टूबर की रात जमकर पटाखे फोड़े गए. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में ध्वनि प्रदूषण का स्तर सामान्य से करीब दोगुना 105.3 डेसिबल तक रिकॉर्ड किया गया.  सामान्य स्तर 55 डेसिबल है. दीपावली की रात 9 से 10 बजे के बीच लोगों ने सबसे ज्यादा पटाखे फोड़े. झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से शहर के बैंक मोड़, हीरापुर और बरटांड में लगाए गए ध्वनि मापक यंत्र की मदद से ये आंकड़े एकत्रित किए गए हैं. ज्ञात हो कि पर्षद ने दीपावली पर राज्य में रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे छोड़ने की इजाजत दी थी. लेकिन जिले के अधिकतर क्षेत्रों में शाम 6 बजे से मंगलवार को तड़के 3 बजे तक आतिशबाजी की गई. बैंक मोड़ इलाके में सबसे अधिक 105.3, हीरापुर में 103.46 और बरटांड़ इलाके में 100.4 डेसिबल ध्वनि प्रदूषण दर्ज मापा गया. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/ammonia-gas-leak-in-sindri-hurl-plant-had-to-be-closed/">सिंदरी

हर्ल में अमोनिया गैस का रिसाव, प्लांट बंद करना पड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही