Search

 
 
 

धनबाद : सिटी एसपी ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर कतरास में किया फ्लैग मार्च

 
मेले में सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे पुलिस बल : सिटीएसपी Katras :  धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार गुरुवार देर रात कतरास पहुंचे. दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर सिटी एसपी ने शहर के प्रमुख मार्गों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया. मौके पर उन्होंने कहा कि देर रात फ्लैग मार्च करने से शहर के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है. लोग निर्भीक एवं भय मुक्त होकर मेला घूमे. दुर्गा पूजा के देखते हुए हर चौक चौराहे पर पुलिस बल मुस्तैद हैं. मेले में भी पुलिस सिविल ड्रेस में तैनात किये जायेंगे. किसी भी तरह से विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बक्शा नहीं जायेगा. उन्होंने आम लोगों से विधि व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने अपील की है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-a-young-man-found-with-his-feet-tied-in-a-pond-near-harmu-chowk/">रांची

: हरमू चौक के पास तालाब से पैर बंधे युवक का शव बरामद,शिनाख्त में जुटी पुलिस)

वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का करें पालन 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-7-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर एसडीएम उदय रजक ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दिये गये ट्रैफिक नियमों का वाहन चालक पालन करें. निश्चित रूट पर ही वाहन चलायें. शहर व मेले में भीड़भाड़ नियंत्रण करने के लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. सभी अपने वाहन को वाहन पड़ाव में ही रखें.   उन्होंने स्थानीय लोगों से ज्यादा से ज्यादा पैदल यात्रा करने की अपील की है.

फ्लैग मार्च के दौरान ये लोग रहे मौजूद 

मौके पर सीटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम कमलाकांत गुप्ता, एसडीएम उदय रजक, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा, सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार, बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, डीएसपी अमर कुमार पांडे, कतरास थाना प्रभारी रणधीर सिंह, राजगंज थाना प्रभारी आलोक सिंह, राम कनाली ओपी प्रभारी वीके चेतन, पुटकी थाना प्रभारी रासबिहारी लाल, सोनारडीह ओपी प्रभारी श्वेता कुमारी, जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार, तेतुलमारी थाना प्रभारी रोशन कुमार एवं अन्य थाना व ओपी के थाना प्रभारी व भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-bodyguard-of-hc-justice-shot-dead/">रांची

: HC के जज के बॉडीगार्ड की गोली लगने से मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही