Search

 
 
 

धनबाद: सिटी एसपी ने किया कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

 

पुलिस अधिकारियों को दिये कई निर्देश

Dhanbad : पिछले दिनों एसएसपी संजीव कुमार ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया था. मंगलवार 12 सितंबर को सिटी एसपी अजीत कुमार भी कोर्ट परिसर पहुंचे व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उनके साथ डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, डीएसपी मुख्यालय वन अमर पांडे सहित अन्य अधिकारी भी थे. कोर्ट परिसर का गहन निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए. पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि कोर्ट की सुरक्षा के मद्देनजर वरीय अधिकारी के निर्देश पर जांच पड़ताल की जा रही है. परिसर में फोर्स की तैनाती सहित सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है. बता दें कि कोर्ट परिसर में हाल के दिनों में कई घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे थे. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए थे. हाल ही में एसएसपी संजीव कुमार ने भी कोर्ट का निरीक्षण किया था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के निर्देश दिये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही