युवा वर्ग से अपराध के रास्ते पर ना जाने की अपील, परिवार से भी बच्चों पर नज़र रखने का किया आग्रह
Dhanbad : धनबाद के वासेपुर में मंगलवार 19 सितंबर को सिटी एसपी अजीत कुमार का वासेपुर के लोगो ने स्वागत किया. सिटी एसपी ने अपराध रोकने को लेकर वासेपुर के लोगों के साथ चर्चा की. सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि युवा वर्ग भटके नहीं, इसे लेकर परिवार के लोग बच्चों पर विशेष नज़र बनाए रखे. बैठक में डीएसपी लॉ एंड आर्डर अरविंद कुमार बिन्हा, डीएसपी 1 अमर कुमार पांडेय, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय के साथ वासेपुर के लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-woman-sets-herself-on-fire-in-baghmara-situation-critical/">यहभी पढ़ें : धनबाद : बाघमारा में महिला ने किया खुद को आग के हवाले, स्थिति नाज़ुक [wpse_comments_template]
Leave a Comment