Nirsa : निरसा (Nirsa) शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत स्थित राधाकृष्ण मंदिर से रविवार 4 सितंबर की सुबह राधा अष्टमी के अवसर पर राधाकृष्ण की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया. हरिनाम संकीर्तन के साथ पचास से अधिक श्रद्धालु पूरे पंचायत का भ्रमण करते हुए सलीका लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे, जहां कुछ देर कीर्तन कर श्रद्धालु वापस राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण लौटे. मंदिर के पुजारी कमल चक्रवर्ती ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाया. कहा कि पूरे विश्व में अमन, चैन और शांति के लिए राधा अष्टमी पर हरिनाम के साथ पंचायत में नगर भ्रमण किया गया. कहा कि निरंतर हरे कृष्ण के नाम का जाप करने से जीवन में हमेशा सुख शांति बनी रहती है. [wpse_comments_template]
धनबाद:राधाकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण को कराया गया नगर भ्रमण
Last Updated: Sep 04, 2022 12:00 AM (IST)