Search

 
 
 

धनबाद निकाय चुनाव: कंट्रोल रूम में आई 24 शिकायतों का त्वरित समाधान

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे के नेतृत्व में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे के नेतृत्व में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है.

 

चुनाव के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों से कंट्रोल रूम में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं. शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त कर्मी दीपांकर स्वर्णकार, सोमेलाल उरांव, मनीष प्रकाश, सादिक आलम, बिनोद सिंह, सजल मंडल, प्रमोद कुमार एवं सोहेल कुमार ने संबंधित अधिकारियों से त्वरित संपर्क कर सभी शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया. प्रशासन की तत्परता से मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई और व्यवस्था सुचारू बनी रही.

 

उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या सूचना के लिए आमजन निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

कंट्रोल रूम 0326-2311807 

नोडल पदाधिकारी (मोबाइल) 9023684990

नोडल पदाधिकारी-1 (मोबाइल) 8789473426 

नोडल पदाधिकारी-2 (मोबाइल)8521612878 

 

पुलिस कंट्रोल रूम (मोबाइल) 8210840901 है. प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही