Search

 
 
 

धनबाद निकाय चुनावः वार्ड-1 में पार्षद पद पर मधुमाला की जीत

कतरास के वार्ड संख्या 1 वार्ड में पार्षद पद की उम्मीदवार मधुमाला ने जीत हासिल की है. मधुशाला डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह की पत्नी हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर निगम से आने वाली योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में लागू कराएंगी.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में कतरास के वार्ड संख्या 1 वार्ड में पार्षद पद की उम्मीदवार मधुमाला ने जीत हासिल की है. मधुशाला डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह की पत्नी हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर निगम से आने वाली योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में लागू कराएंगी. 


उन्होंने कहा कि वार्ड में यदि किसी भी प्रकार की समस्या सामने आती है, तो संबंधित विभागों, विशेषकर स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान किया जाएगा. वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगी और हर वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही