Search

 
 
 

धनबाद निकाय चुनावः वार्ड 26, 51 व 21 का परिणाम घोषित, विजेताओं को मिला प्रमाणपत्र

र्ड संख्या 26 से पार्षद पद पर विकास रंजन ने जीत दर्ज की है. निर्वाची पदाधिकारी नारायण राम ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. वहीं, वार्ड संख्या 51 से बिरेंद्र कुमार ने, जबकि वार्ड संख्या 21 से उर्मिला मंडल ने जीत हासिल की है.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है. वार्ड संख्या 26 से पार्षद पद पर विकास रंजन ने जीत दर्ज की है. निर्वाची पदाधिकारी नारायण राम ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. वहीं, वार्ड संख्या 51 से बिरेंद्र कुमार ने, जबकि वार्ड संख्या 21 से उर्मिला मंडल ने जीत हासिल की है. निर्वाची पदाधिकारी ने दोनों को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया.


जीत के बाद उर्मिला मंडल ने वार्ड के समग्र विकास व जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही. नगर निगम चुनाव के इन परिणामों के साथ संबंधित वार्डों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं. विजयी प्रत्याशियों ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही