Search

 
 
 

धनबाद निकाय चुनाव : वार्ड 43 के बूथ पर वोगस वोटिंग को लेकर हंगामा

इसी दौरान वोगस बोर्ड को लेकर कुछ लोग आक्रामक हो गए. विवाद के बीच किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मामला और बढ़ गया और लोग आपस में भिड़ गए.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 43 के बूथ संख्या 12 (मिनी आईटीआई) पर बोगस वोटिंग को लेकर हंगामा खड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा. इसके बाद मतदान शुरू हुआ.

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ी. बताया जा रहा है कि बैलेट पेपर से मतदान होने के कारण मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं में कुछ मतभेद उत्पन्न हो गया. इसी दौरान वोगस बोर्ड को लेकर कुछ लोग आक्रामक हो गए. विवाद के बीच किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मामला और बढ़ गया और लोग आपस में भिड़ गए.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के पहुंचने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा. लोगों ने इसे प्रशासनिक मिसमैनेजमेंट बताया और महिला पुलिस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं.

 

स्थानीय निवासी जावेद ने बताया कि सुबह से ही दो-तीन पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तनातनी की स्थिति थी. प्रशासन लगातार लोगों को समझाने और माहौल शांत रखने का प्रयास कर रहा था, लेकिन दोपहर बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई.


बताया जा रहा है कि शमशेर आलम व इंदु देवी के समर्थकों के बीच पहले भी झड़प हो चुकी थी जिसे लेकर प्रशासन सतर्क था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही