धनबाद: वेतन वृधि की मांग को लेकर जनसेवकों ने दिया धरना
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड राज्य जन सेवक संघ ने गुरुवार 4 मई को वेतनमान वृद्धि की मांग को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. जनसेवकों ने राज्य सरकार के अन्यायपूर्ण कृत्य के खिलाफ नारेबाजी भी की. धरनार्थियों का कहना था कि वर्ष 2012 में राज्य में कृषि कार्य हेतु जन सेवकों की नियुक्ति की गई थी. उस समय वेतनमान 5200 से 20200, ग्रेड पे 2400 रुपये रखा गया था. लेकिन 10 वर्ष तक काम लेने के बाद कृषि विभाग ने ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 रुपये कर दिया है. इसके खिलाफ चरण बद्ध आंदोलन कर रहे है. इसके पूर्व काला बिल्ला लगाकर विरोध जता चुके हैं. जनसेवकों ने बढ़ती मंहगाई को देखते हुए राज्य सरकार से ग्रेड पे 2 हजार से बढ़ा कर 4200 रुपये करने की मांग की. कहा कि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. धरना में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, सचिव विनोद विद्यार्थी, उपाध्यक्ष सुभाष सौरभ, रंजीत कुमार शर्मा, प्रेमलता सिंह, अनीता देवी, अंचला कुमारी, कुलदीप महतो,चरण पासवान आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment