Search

धनबाद : जनसेवकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, कामकाज ठप

Dhanbad : ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान धनबाद जिले के जनसेवकों की हड़ताल 11 मई को तीसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल के चलते जिला परिषद समेत प्रखंड कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हुआ है. जिला परिषद कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे जनसेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.] संध के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने कहा कि कृषि विभाग जनसेवक संवर्ग के कर्मचारियों की नियुक्ति नियमावली व ग्रेड पे में छेड़छाड़ बंद करे. जनसेवकों की बहाली इंटर साइंस पास के सर्टिफिकेट  के आधार पर हुई है. इसलिए इसे एक तकनीकि पद मानते हुए इनका ग्रेड पे बढ़ाकर 4200 किया जाए. संघ के मो. अख्तर ने कहा कि संघ न लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को कई बार प्रशासन व सरकार के समक्ष रखा, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है. मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी. हड़ताल में धनबाद जिला परिषद व प्रखंड कार्यालय समेत तोपचांची, बाघमारा, बलियापुर, गोविंदपुर, टुंडी, पूर्वी टुंडी, निरसा, एग्यारकुंड व केलियासोल प्रखंड के जनसेवक शामिल हैं. धरना पर बैठने वालों में सुभाष कुमार सौरभ, आंचल कुमारी, अनीता कुमारी, पार्वती मुर्मू, राजीव रंजन, संतोष डे, सुरेंद्र हेंब्रम, शिवराम कृष्ण चंद्र, मनोज मंराड़ी, शिवचरण हेंब्रम, गेणश लाल गुप्ता, रिजवान अंसारी आदि थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-for-the-displaced-the-land-mafia-blocked-the-land-marked-in-dudhiapani/">धनबाद

: विस्थापितों के लिए दुधियापानी में चिह्नित जमीन पर भू-माफियों ने लगाया अड़ंगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp