Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद में निजी प्रैक्टिस करने वाले छह सरकारी डॉक्टरों को सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने शुक्रवार को नोटिस भेजा है. पिछले दिनों औचक निरीक्षण पर निकले सिविल सर्जन ने एक निजी अस्पताल के रजिस्टर में सरकारी डॉक्टरों के नाम को अंकित पाया. इसके बाद होम्योपैथिक चिकित्सक सहित छह संविदा सरकारी चिकित्सकों पर संकट आ गया है. सिविल सर्जन ने सभी छह डॉक्टरों को 72 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि “अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बताया कि विगत 11 अप्रैल की देर रात उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संजय कुमार रे को बरटांड़ स्थित एशियन जालान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी करते रंगे हाथ पकड़ा. अस्पताल से डॉक्टरों की सूची, उनके पद और योग्यता मांगी तो उसमें अन्य पांच सरकारी डॉक्टरों के नाम भी मिले. जिन डॉक्टरों को नोटिस दिया गया है उनमें डॉ. कुमार गौतम, डॉ. नौशाद आलम (दोनों शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची में तैनात डॉ. प्रवीण कुमार, रघुनाथपुर पीएचसी, टुंडी प्रखंड में तैनात डॉ. पूजा कुशवाहा हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर में तैनात डॉ गौरव कुमार दास और पीएचसी केंदुआडीह में तैनात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ संजय कुमार रे शामिल है. [wpse_comments_template]
धनबाद : निजी प्रैक्टिस करने वाले छह डॉक्टरों को सिविल सर्जन ने दिया नोटिस
Leave a Comment