Search

 
 
 

धनबाद: सिविल सर्जन ने हीरापुर में अटल क्निलिक का कामकाज देखा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने ने 28 अगस्त रविवार को हीरापुर स्थित अटल क्लिनिक डोमपाड़ा का निरीक्षण किया. सिविल सर्जन ने बताया कि डॉक्टर सतनारायण अटल क्लिनिक में लगातार मरीजों को सेवा दी जा रही है. इस महीने 6 सौ से ज्यादा मरीजों को देखा गया है. उन्होंने बताया जिन केंद्रों में बेहतर काम हो रहा है, वहां के डॉक्टर और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. साथ ही जिन केंद्रों में लापरवाही देखी गई है, वहां डॉक्टर और कर्मचारियों को चेतावनी दी जा रही है. ज्ञात हो कि जो निजी अस्पताल में नहीं जा सकते, वैसे लोगों के बेहतर इलाज की सुविधा के लिए अटल क्लिनिक खोला गया था. यहां सप्ताह में एक दिन वृद्धजनों के लिए अलग से कैंप लगाया जाता है. गंभीर रूप से बीमार अथवा ऑपरेशन के लायक लोगों को सदर अस्पताल अथवा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भेजा जा रहा है. असाध्य रोगियों के इलाज के लिए सरकार की ओर से राशि मुहैया कराई जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/durga-puja-pandal-will-be-built-in-dhanbad-this-time-somewhere-between-18-and-25-lakhs/">धनबाद

में इस बार कहीं 18 तो कहीं 25 लाख का बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही