Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वाहनों से टोल टैक्स वसूली के दावे फेल, हर माह 10 करोड़ रुपए आमदनी की थी योजना

Dhanbad : धनबाद नगर निगम की स्थिति आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया वाली  है. आमदनी बढ़ाने का दावा करने वाले अधिकारी घोषणावीर साबित हो रहे हैं. शहर में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की निगम की योजना भी फेल हो चुकी है. इस मुद्दे पर अब निगम के अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं. यह कार्य कब शुरू होगा, कैसे होगा, इसका किसी भी जिम्मेवार के पास जवाब नहीं है. जबकि निगम के अधिकारियों ने इस योजना से हर महीने 10 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया था. घोषणा के अनुसार, टेंडर निकाल कर टैक्स की दर तय करने की बात कही गई थी. ज्ञात हो कि निगम के अधिकारियों ने 5 माह पहले शहर में आने वाले व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की बात कही थी. इसके लिए उन्होंने देवघर, हजारीबाग और गिरिडीह में टोल टैक्स वसूली का जायजा लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी.

निगम ने 13 दिसंबर 2022 को की थी घोषणा

निगम के अधिकारियों ने 13 दिसंबर 2022 को गिरिडीह की तर्ज पर धनबाद शहर में भी कॉमर्शियल वाहनों से टोल टैक्स लेने की घोषणा की थी. 1 अप्रैल 2023 से यह व्यवस्था लागू करने के दावे भी किये गए थे. अधिकारियों ने कहा था कि सिर्फ बस और ट्रकों से टोल टैक्स लिया जाएगा. छोटे निजी या सवारी गाड़ियों को टैक्स के दायरे से अलग रखा जाएगा. सिर्फ दूसरे जिले या प्रदेश से शहर में आने वाले बड़े वाहनों से टैक्स लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-case-of-an-accident-immediately-send-the-injured-to-the-hospital-traffic-dsp/">धनबाद

: दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत पहुंचाएं अस्पताल- ट्रैफिक डीएसपी 

13 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाने की थी योजना

टोल टैक्स व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए नगर निगम ने शहर के 13 प्रवेश द्वार पर चेक पोस्ट बनाने की योजना तैयार की थी. इसमें मेमको मोड़, भुईंफोड़ मंदिर, पुटकी का चिरूडीह, कतरास का भगत सिंह चौक, तेतुलमारी का शक्ति चौक, सिंदरी का रोड़ाबांध, बलियापुर में हीरक रोड आदि स्थानों पर चेकपोस्ट बनाने की बात थी.

वर्ष 2017 से बन रही है योजना

नगर निगम में आय बढ़ाने की तैयारी वर्ष 2017 से हो रही है. लेकिन हर बार घोषणा कर अधिकारी पीछे हट जाते हैं. होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, कचरा उठाव के बदले यूजर चार्ज,  ट्रेड लाइसेंस, दुकान का किराया वसूलने के मामले में भी निगम के अधिकारी फिस्सडी साबित हुए हैं.

फिलहाल, ऐसी कोई योजना नहीं : अपर नगर आयुक्त 

इस संबंध में पूछे जाने पर धनबाद के अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में शहर के अंदर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है. लेकिन धनबाद नगर निगम में फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है. यह कार्य कब शुरू होगा, यह बताना भी मुश्किल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-guddu-sheikh-has-nothing-to-do-with-congress-action-should-be-taken-against-those-who-misuse-the-flag-yogi/">धनबाद

: गुड्डू शेख का कांग्रेस से वास्ता नहीं, झंडा का दुरुपयोग करने वालों पर हो कार्रवाई- योगी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही