Dhanbad : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी हल्दीपट्टी में बाइकर्स कोयला चोरों के दो गुटों के बीच 20 अप्रैल की रात झड़प हो गई. दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी.इसी दौरान एक कोयला चोर द्वारा गोली चलाने की खबर है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही कोयला चोर भाग खड़े निकले. धनसार पुलिस ने गोली चलने व मारपीट की घटना से इंकार किया है. बताया गया कि बस्ताकोला कोल डंप से दर्जनों तस्कर कोयला निकालकर बाइक से ले जाते हैं. गुरुवार की रात भी तस्कर बाइक से कोयला ढो रहे थे. हल्दीपट्टी में कोयला एक जगह पर रखने को लेकर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी.इधर, धनसार थानाप्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि शरारती तत्वों ने मारपीट और गोली चलने की अफवाह फैलाई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ecrku-protested-on-the-demand-of-implementing-old-pension-in-railway/">धनबाद
: रेलवे में ओल्ड पेंशन लागू करने की मांग पर ईसीआरकेयू ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
धनबाद : धनसार में कोयला चोरों में झड़प, गोली चली, पुलिस बोली- अफवाह है

Leave a Comment