Search

 
 
 

धनबाद : हिल टॉप आउटसोर्सिंग बंद कराने पहुंचे लोगों और मजदूरों में भिड़ंत, 3 घायल

 
दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, प्रबंधन ने 15 अगस्त के बाद वार्ता कर समाधान का दिया आश्वासन धनबाद/कतरास : जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में सोमवार 31 जुलाई को वर्चस्व को लेकर दो पक्ष भिड़ गए. इसमें दोनों पक्षों से तीन लोगों के घायल होने की खबर है. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के समर्थकों द्वारा स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन एवं विस्थापन समेत 24 सूत्री मांगों को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन का कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने विरोध किया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी और देखते ही देखते इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडा के साथ भिड़ गए. मौके पर मौजूद सीआईएसएफ और पुलिस बल ने मामला शांत कराया.  बताया गया कि पांडेडीह और बेलदारिया बस्ती के ग्रामीणों के विस्थापन और मुआवजे की मांग को  लेकर हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी को बंद कराए जाने का आंदोलन पूर्व निर्धारित था.

कंपनी के गुर्गों ने किया हमला : हराधन रजवार

[caption id="attachment_716940" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/varta-jmm-272x124.jpg"

alt="" width="272" height="124" /> क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बीडी सिंह से वार्ता करता झामुमो प्रबंधन.[/caption] घटना के बाद झामुमो के कई प्रतिनिधिगण ने मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से इस संबंध में उचित पहल करने की मांग की. मौके पर मौजूद झाकोमयू के बीसीसीएल जोन के अध्यक्ष हराधन रजवार ने कहा कि प्रबंधन की वादाखिलाफ़ी के कारण यूनियन के बैनर तले ग्रामीण शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कंपनी के गुर्गों ने हमला कर दिया. इसमें उनके दो समर्थक घायल हो गए. मौके पर झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की. झामुमो के पूर्व बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि प्रबंधन बेलदारिया बस्ती के बिस्थापितों को नियोजन देने में आना कानी कर रहा है. मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बीडी सिंह ने 15 अगस्त के बाद इस संबंध में वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-kanji-house-is-not-built-in-the-city-stray-animals-are-spreading-terror/">धनबाद:

शहर में नहीं बना कांजी हाउस, आवारा पशु फैला रहे आतंक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही