Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों में भिड़ंत, गोलीबारी-बमबाजी में एक की मौत कई घायल

JHARIA : झरिया के सिंहनगर भुइयांपट्टी में 19 जनवरी की अहले सुबह रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों के बीच बमबाजी में गंभीर रूप से घायल निरंजन कुमार की मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. निरंजन कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बमबाजी व गोलीबारी की घटट में कई लोग घायल भी हुए हैं. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह मोहल्ले में पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. रगिनी सिंह ने सिंदरी डीएसपी व झरिया थाना प्रभारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में पुलिस आरोपियों को गिफ्तार नहीं करती है, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से काफी संख्या में लोग भाजपा मे शामिल हुए हैं, यह बात कुछ लोगों को पच नहीं रही थी. इसी का नतीजा यह घटना है. सिंदरी डीएसपी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले तीसरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के ऊपर गोली चली थी, लेकिन डीएसपी झांकने तक नहीं आए. आज इतनी बड़ी वारदात होने के घंटों बाद भी वो घटनास्थल का दौरा नहीं किए. इससे प्रतीत होता है कि झरिया पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-10-lakh-stolen-in-five-houses-of-chirkunda-people-in-panic/">

धनबाद : चिरकुंडा के पांच घरों में 10 लाख की चोरी, दहशत में लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही