धनबाद: गोशाला बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल
Sindri : सिंदरी (Sindri) गोशाला ओपी क्षेत्र के गोशाला बाजार में होली के दिन शराब के नशे में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए. दूसरे पक्ष के सोंधी मोड़ स्थित आवास पर पहले पक्ष ने पथराव किया और घर के शीशे व दरवाजों को तोड़ डाला. घायलों में गोशाला नूतनडीह बस्ती निवासी कारु महतो के पुत्र विकास महतो, अरुण महतो व प्रकाश मंडल शामिल हैं. गोशाला ओपी पुलिस ने मामले को शांत कराया. हालांकि दोनों पक्षों में किसी ने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है. घटना के संबंध में कारु महतो ने बताया कि उनके पुत्र विकास महतो, अरुण महतो, प्रकाश मंडल बुधवार को गोशाला बाजार में होली खेल रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के प्रिंस सिंह, मणीष सिंह, शिवम सिंह और राजू सिंह ने पीछे से लाठी डंडे से वार कर दिया, जिसमें विकास की कलाई के ऊपर हाथ टूट गया है. अरुण महतो का सिर फट गया है और पीठ पर कई चोटें आईं हैं. दोनों घायलों को चासनाला सीएचसी में इलाज के बाद गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है. प्रकाश मंडल के सिर पर चोट आई थी, जिसे चासनाला सीएचसी में इलाज के बाद छोड़ दिया गया है. इस घटना के बाद पहले पक्ष के लगभग 20 से 25 उग्र लोगों ने दूसरे पक्ष के सोंधी मोड़ स्थित राजू सिंह के आवास पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे घर के शीशे व दरवाजे टूट गए. हालांकि दूसरे पक्ष ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया और असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की बात साझा की थी. सूचना के आधार पर गोशाला ओपी पुलिस पहुंची व घटना को शांत कराया. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि घटना संज्ञान में है. लेकिन किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment