Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  रैगिंग मुक्त मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच जारी है झड़प

Advertisement
Advertisement

प्रबंधन समझाने-बुझाने में जुटा, कड़ा एक्शन लेने की भी चेतावनी

Dhanbad :   शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का माहौल बना हुआ है. यह स्थिति तब है, जब नए छात्रों को एडमिशन के ठीक बाद एंटी रैगिंग का पाठ पढाया जाता है. इसके साथ शपथ भी दिलाई जाती है कि सभी छात्र एकजुटता बनाए रखेंगे. इस सप्ताह में दो बार सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच झड़प हो चुकी है. सोमवार 25 सितंबर को भी आपस में छात्र उलझ गए. दो दिन पहले भी रात के वक्त सीनियर और जूनियर एमबीबीएस छात्रों के बीच झड़प हुई थी. इधर, कॉलेज प्रबंधन लगातार छात्रों को समझाने का काम रहा है. बावजूद छात्र आपस में समन्वय नहीं बना पा रहे हैं. दूसरी ओर कॉलेज प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद ने बताया कि कॉलेज में छात्रों को मिलकर रहने की सलाह दी गई है, अन्यथा कड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही