Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुराना बाज़ार चैंबर में घमासान, चुनाव अब 25 जून को

जिला व बाजार समिति चैंबर अध्यक्ष ने विवाद सुलझाने के लिए बढ़वाई तिथि

 Dhanbad : धनबाद के पुराना बाज़ार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के आपसी मतभेद के चलते इन दिनों घमासान मचा हुआ है. चैंबर के कुछ सदस्यों ने नई कमेटी के गठन की घोषणा भी कर दी है. चैंबर में दो फाड़ होते देख जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स और बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स ने तत्काल बैठक बुलाकर चुनाव पदाधिकारियों से 18 जून को होने वाले पुराना बाज़ार चैंबर का चुनाव 25 जून को कराने का आग्रह किया. स्थिति को भांपते हुए चुनाव पदाधिकारियों ने इस पर सहमति दे दी. यह जानकारी बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बिनोद गुप्ता व जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने 16 जून को बाज़ार समिति प्रांगण में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि चैंबर में कुछ असामाजिक तत्व घुसकर इसे बांटने में जुटे हुए हैं, जिसे कतई नहीं होने दिया जाएगा. सदस्यों के बीच आपसी सहमति के लिए चुनाव तिथि 7 दिन बढ़ा दी गई है. अब 25 जून को होने वाले चुनाव में व्यपारी एक होकर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. उन्होंने चैंबर सदस्यों से किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-faster-club-beat-kunin-cricket-academy-by-9-wickets/">धनबाद

: फास्टर क्लब ने कुनैन क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही