Search

धनबाद: मई दिवस पर स्कूलों में सम्मानित किये गए चतुर्थवर्गीय कर्मी

Dhanbad : एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर जिले के स्कूलों में अलग-अलग तरह के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल और कार्मेल स्कूल धनबाद में चतुर्थवर्गीय सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. सेंट जेवियर्स स्कूल के संयुक्त निदेशक अनूप सिंह ने कर्मचारियों को सम्मानित किया व उनके कार्यों के लिए धन्यवाद दिया. विद्यार्थियों ने वाद-विवाद के जरिये समाज व राष्ट्र निर्माण में मजदूरों के महत्व को बताया. इस अवसर पर प्राचार्य जसविंदर डे के साथ शिक्षक, विद्यार्थी व कर्मचारी मौजूद थे. [caption id="attachment_625678" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/carmel-sammanit-300x236.jpeg"

alt="" width="300" height="236" /> कार्मेल स्कूल में चतुर्थवर्गीय  कर्मियों को  म्मानित करती प्राचार्य[/caption] कार्मेल स्कूल धनबाद में कक्षा पांचवी से बारहवीं तक की छात्राओं ने कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को सम्मानित किया. इसके पूर्व प्राचार्य सिस्टर मारीया कीर्ति ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर दिशा, श्रेया, मोनिका, मैरी, ज्योति, सत्यनारायण के अलावा वर्ग शिक्षिका एस मनम, अनन्या, सोनाली, सिम्मी, झूमु, सुवर्णा व झुनाकी का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp