Search

 
 
 

धनबाद : डीसी के आदेश के बाद भी डीनोबिली-कार्मेल में चली 1 से 5 तक कक्षाएं

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) उपायुक्त के आदेश के बाद भी धनबाद जिले में डीनोबिली और कार्मेल ग्रुप के विद्यालयों में 4 जनवरी को एक से पांचवीं तक की कक्षाएं चलती रही. हालांकि स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उन्हें जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन काफी देर से मिला. इसलिए सभी अभिभावकों तक प्रॉपर सूचना नहीं पहुंचाई जा सकी. जितने बच्चे स्कूल आए, उनकी कक्षाएं चलाई गई. पांच जनवरी से उपायुक्त के आदेशानुसार कक्षा एक से पांच की छुट्टी कर दी गई है.

 देर रात उपायुक्त ने जारी किया था आदेश

बता दें कि 3 जनवरी को देर शाम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने पत्र जारी कर राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 5 की छुट्टी का आदेश दिया था. बाद में एक घंटे के भीतर नोटिफिकेशन को सुधारते हुए उसमें निजी स्कूलों को भी जोड़ दिया गया. इसके बाद देर रात को धनबाद जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 5 की सभी कक्षाओं का संचालन 8 जनवरी  तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया. के आदेश के बाद भी डीनोबिली और कार्मेल में कक्षा संचालन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए झारखंड अभिभावक महासंघ के महासचिव मनोज मिश्रा ने जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-protest-against-corruption-in-front-of-topchanchi-block-office/">धनबाद:

 तोपचांची प्रखंड कार्यालय के समक्ष भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही