Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरकारी और अनुमति प्राप्त स्कूलों में पहली से 12वीं तक की कक्षा शुरू

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :- कोरोना महामारी को लेकर पिछले 22 माह से बंद पड़े स्कूलों में रौनक लौट आई है. बच्चो का उत्साह परवान पर है, जबकि अभिभावकों ने बच्चों को खुद स्कूल तक छोड़ा. शुक्रवार 4 फरवरी से जिले के सभी सरकारी विद्यालयों और स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो गई. खुलने से पहले स्कूलों में साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन किया गया. हाई स्कूल भिस्तीपाड़ा धनबाद के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों को सहमति पत्र दिया गया है.  सहमति पत्र अभिभावक से भरवाकर ही बच्चों को क्लास में बैठाना है.

         40-50 प्रतिशत बच्चे हुए उपस्थित

उन्होंने बताया कि 40  से 50 बच्चे उपस्थित हुए. राजकीय प्राथमिक उच्च विद्यालय धैया के शिक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि 10 से 15 प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति हुई, उन्होंने कहा मौसम खराब होने कारण भी बच्चे उपस्थित नहीं हो सके. गुरुवार 3 फरवरी को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, डिनोबिली स्कूल शुरू हो गया. संत जेवियर में कक्षा 6 से 12 वीं तक ही कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है. स्कूल में अपने मित्रों से मिलकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे.

    बच्चों को प्रोटोकॉल का पालन कराते दिखे शिक्षक

स्कूल में बच्चों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराते हुए थर्मल स्कैनिंग और एंड स्टैंडर्डाइजेशन के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्कूल प्रवेश करने की अनुमति दी गई. बच्चों को सैनिटाइज्ड कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाया गया. साथ ही बच्चों को टिफिन शेयरिंग भी नहीं करने दी गई. खेलते समय भी बच्चों पर निगरानी रखी गई. वही बता दें कि राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर व सेंट जेवियर स्कूल में बच्चों के लिए बस की सुविधा प्रदान की जा रही है, जबकि डिनोबली स्कूल में अभिभावक खुद बच्चों को स्कूल पहुंचा रहे हैं. छात्र-छात्राओं ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हो गए थे. घर मे बैठे बैठे बोर हो जाते थे. बहुत दिनों के बाद स्कूल खुला है, दोस्तों के साथ मिलने का मौका मिला. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-by-breaking-the-shutter-in-the-potato-onion-shop/">धनबाद

:  आलू, प्याज की दुकान में शटर तोड़ कर चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही