Search

 
 
 

धनबाद : जिले के सभी स्कूलों में केजी से 5वीं की कक्षाएं 14 तक बंद

 
Dhanbad : झारखंड में शीतलहर को देखते हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से पांचवीं क्लास के बच्चों का पठन-पाठन कार्य 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. लेकिन सभी शिक्षक प्रतिदिन स्कूल आएंगे और शिक्षा से जुड़े कार्यों को पूरा कर ऑनलाइन डाटा इंट्री करेंगे. स्कूलों में 16 जनवरी से नियमित कक्षाएं चलेंगी. निदेशालय के आदेश की प्रतिलिपि धनबाद के डीसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को मिल गई है. इसके आलोक में डीसी ने सभी स्कूलों को 5वीं तक की कक्षाएं मकर संक्रांति तक बंद रखने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो की इससे पहले 3 से 8 जनवरी तक पांचवीं तक के बच्चों का पठन-पाठन बंद रखने का आदेश दिया गया था. शीतलहर में कमी नहीं होने पर शिक्षा निदेशालय ने इसे एक सप्ताह और बढ़ा दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ground-cracked-again-with-loud-noise-in-kapasara-panic/">धनबाद

: कापासारा में तेज आवाज के साथ फिर फटी जमीन, दहशत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही