Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम में नवनामांकित छात्रों की कक्षाएं 31 से शुरू

 
Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-curiosity-of-solar-eclipse-among-technocrats-seen-through-">(Dhanbad)

में बीटेक व एमटेक में इस साल नया नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं 31 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी. विद्यार्थी 26 अक्टूबर से कैंपस में पहुंचने लगेंगे. संस्थान की ओर से जारी फ्लो चार्ट और टाइमलाइन के अनुसार, विद्यार्थियों को 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करने के बाद ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया था. अब विद्यार्थी शारीरिक रूप से उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन अप्रूव करवाएंगे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर (सैक) में होगी. यहां विद्यार्थियों को ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से जारी सीट कन्फर्मेशन लेटर और रजिस्ट्रेशन लेटर लेकर आना है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को जैस्पर, जबकि छात्राओं को रोजलीन हॉस्टल अलॉट किया जाएगा. 29 और 30 अक्टूबर को न्यू लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 31 अक्टूबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-social-workers-started-cleaning-chhath-ghats-in-gomo/">धनबाद

: समाजसेवियों ने गोमो में शुरू की छठ घाटों की सफाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही