Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में जीटी रोड की सफाई शुरू

Govindpur : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मंगलवार 13 जून को गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में सड़क की सफाई शुरू की. हाईवे इंजीनियर एलपी सिंह की देखरेख में सड़क के दोनों किनारों को साफ सुथरा किया जा रहा है.

  अतिक्रमण मुक्त कर होगा चौड़ीकरण का काम

उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा बैंक ऑफ इंडिया के समीप कचरा के ढेर को 3 दिनों में साफ कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सड़क के सर्विस रोड पर जहां-तहां अतिक्रमण कर लिया गया है. उससे आवागमन प्रभावित हो रहा है. कहा कि जीटी रोड की अपनी जितनी जमीन है, उसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा और उसी पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा.

  सड़क पर कचरा फेंका तो होगी कार्रवाई

गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जमीन अधिग्रहण नहीं करेगा. हाईवे इंजीनियर ने कहा कि गोविंदपुर बाजार क्षेत्र के निवासी एवं दुकानदार सड़क पर ही कचरा फेंक देते हैं.  यह उनकी आदत हो गई है. यही कारण है कि सड़क के किनारे गंदगी का अंबार लग जाता है. उन्होंने कहा कि जीटी रोड की जमीन पर कूड़ा करकट फेंकने वालों के खिलाफ एनएचआई कानूनी कार्रवाई करेगी. इस काम में स्थानीय प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि नागरिक समिति के अनुरोध पर सांसद पीएन सिंह ने जीटी रोड एवं सड़क के किनारे की झाड़ियों की सफाई के लिए एनएचएआई के अध्यक्ष और प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र लिखा था. उसी के आलोक में यह कार्रवाई हो रही है . [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही