Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्वच्छता ही सेवा के तहत शुरू हुआ सफाई अभियान

Advertisement
Advertisement

सिविल सर्जन ने सभी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को दिया निर्देश

Dhanbad:  केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण स्वच्छता ही सेवा अभियान जिले में शुरू हो गया है. अभियान के तहत सभी सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष साफ सफाई शुरू की गई है. अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. इस विशेष अभियान में सभी सरकारी संस्थानों को शामिल किया गया है. सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने इस संबंध में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिया है. सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के तहत व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी जोर दिया जा रहा है, इनमें महिलाओं को हाइजिन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत निगरानी की जा रही है. केंद्र और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं. सदर अस्पताल में भी अभियान शुरू किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही