Search

 
 
 

धनबाद: रेलवे में 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा

 

प्रभात फेरी निकाली जाएगी, नुक्कड़ नाटक के जरिये करेंगे लोगों को जागरूक

Dhanbad : स्वच्छता के राष्ट्रव्यापी अभियान की कड़ी में भारतीय रेलवे में भी 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा. 16 सितंबर को स्वच्छता जागरुकता दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक कर प्रभात फेरी निकाली जाएगी और नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा. 17 को स्वच्छ संवाद दिवस के दिन स्टेशनों पर सफाई होगी, सेमिनार का आयोजन व यात्रियों से फीडबैक लिया जाएगा. 18 व 19 सितंबर को स्वच्छ स्टेशन दिवस के दिन यात्रियों को जागरूक किया जाएगा. 20 व 21 को स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस के दिन रेल अधिकारी ट्रेनों में सफाई की जांच करेंगे व यात्रियों से फिडबैक लेंगे. 22 को स्वच्छ पटरी दिवस के दिन ट्रैक के आसपास गंदगी नहीं फैलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. 23 सितंबर को स्वच्छ कार्यालय, कॉलोनी व परिसर दिवस, 24 व 25 को स्वच्छ आहार दिवस, 26 को स्वच्छ नीर दिवस, 27 को स्वच्छ जलाशय व पार्क दिवस, 28 को स्वच्छ प्रसाधन व पर्यावरण दिवस, 29 को स्वच्छता प्रतियोगिता दिवस, 30 सितंबर को नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक दिवस, एक अक्टूबर को समीक्षा होगी और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन श्रमदान कर स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम होंगे, जिसमें डीआरएम केके सिन्हा समेत अन्य अधिकारी व कर्मी होंगे. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही