Search

 
 
 

धनबाद : ईश्वर का दूसरा रूप है स्वच्छता- अंजनी कुमार

 
Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना में बुधवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनायी गई. परियोजना प्रधान अंजनी कुमार दुबे ने बापू की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही परियोजना में `स्वच्छता ही सेवा` पखवाड़ा का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि ईश्वर का दूसरा रूप स्वच्छता ही है. आप अपने कार्य स्थल व घर के आसपास स्वच्छ रखें, ताकि आप स्वस्थ रह सकें. वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने पखवाड़े की रूपरेखा प्रस्तुत की. समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कार्मियों ने पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की. कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन) पिंकी ने किया. मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक राम स्नेह शर्मा, महाप्रबंधक सुरेंद्र साहू, शैलेश गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक दीपनारायण पटेल, संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/parivartan-yatra-against-hemant-government/">हेमंत

सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा बन गई आंधी: शिवराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही