Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुमारधुबी मवि में सांप की आशंका से युद्ध स्तर पर हो रही सफाई

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) कुमारधुबी बालिका मवि में सांप के आतंक की सूचना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद गंभीर हैं. रविवार 24 जुलाई को स्कूल में युद्ध स्तर पर साफ सफाई और मरम्मत का काम चालू कर दिया गया, इसके बाद अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है. बता दें कि पढ़ाई के दौरान स्कूल में विषैला सांप निकलता था. इसकी शिकायत अभिभावकों ने भाजपा युवा नेता अभिमन्यु कुमार को दी. कुमार ने मोबाइल से इस विषय पर डीएसई से बात की थी. चिकुण्डा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी से भी बात कर समस्या के निदान का भरोसा दिया था. मरम्मत का जायजा लेने स्कूल पहुंचे अभिमन्यु कुमार ने यह जानकारी दी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही