Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नमामि गंगे के तहत मैथन में निकाली गई स्वच्छता रैली

Advertisement
Advertisement
जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखना हमारा कर्तव्य : बीडीओ
Maithon : नमामि गंगे योजना के तहत शुक्रवार 22 सितंबर को एग्यारकुंड प्रखंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार के नेतृत्व में मैथन मेनगेट से स्वच्छता रैली निकाली गई. स्वच्छता रैली किस्कू मार्केट, आजाद नगर मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, कालीपहाड़ी चौक होते हुए मैथन डैम तक गई. रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि हमारे शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ आस पास के जगहों व परिसरों की सफाई भी आवश्यक है. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि, हम अपने आसपास के क्षेत्रों को भी साफ-सुथरा रखें. मौके पर मुकेश कुमार, विवेक कुमार, मुखिया मनोज कुमार राउत, बबलू चौधरी पंसस कृष्णा सिंह, प्रेम सिंह, जल सहिया, प्रखंड कर्मियों व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-united-front-demonstrated-against-coal-india-strike/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कोल इंडिया के हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही