Search

 
 
 

धनबाद : भूतलक्षी प्रोन्नति का रास्ता साफ, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताई खुशी

 
हाईकोर्ट ने प्रगितशील शिक्षक संघ की याचिका खारिज की, पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक बनने की जगी आस  Dhanbad : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की हाईकोर्ट, रांची में जीत से पूरे राज्य के शिक्षकों समेत धनबाद जिले के 237 शिक्षकों में खुशी की लहर है. संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने 2019 में भूतलक्षी प्रोन्नति देने का पत्र जारी किया था. सरकारी पत्र के विरुद्ध प्रगतिशील शिक्षक संघ (प्रशिसं) ने 2021 में हाईकोर्ट में वाद दायर किया था. हाईकोर्ट ने वाद की सुनवाई करते हुए स्ट्टेस क्यू लगा दिया. प्रशिसं के वाद दायर करने की वजह यह रही कि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए वर्ष 2015 में बहाल शिक्षकों ने खुद को सीनियर बताते हुए प्रधानाध्यापक पद पर पहले प्रमोशन देने का दावा जताया था. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रशिसं के वाद के खिलाफ 2022 में हाई कोर्ट में ही एलपीए और आईए दायर किया था. मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रशिसं की याचिका को खारिज कर दिया. याचिका खारिज होने से भूतलक्षी प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. इससे धनबाद जिले के अभी तक प्रधानाध्यापक विहीन मध्य विद्यालय में प्रमोशन देकर पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक बनाने की आस 237 शिक्षकों में जगी है. हाईकोर्ट के फैसले पर झारखंड प्राथमिक संघ की जिला इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार केसरी, प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे समेत कार्यकारिणी समिति को बधाई दी है. बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंदकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, शरीफ रजा, अनिल कुमार, सुनील कुमार भगत, मदन मोहन महतो, शंभू शरण अंबष्ट समेत अन्य शिक्षक शामिल हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-marwari-mahila-samiti-honored-social-worker/">धनबाद:

मारवाड़ी महिला समिति ने समाजसेवी को किया सम्मानित [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही