Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बकाया व पेंशन भुगतान के एवज में क्लर्क पर घूस मांगने का आरोप

Nirsha : निरसा सीएचसी की सेवानिवृत्त एएनएम बैसाखी मित्रा ने पेंशन व अन्य बकायों के भुगतान के एवज में हेड क्लर्क पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम शिकायत की जांच करने 3 मार्च को निरसा सीएचसी पहुंची. एएनएम बैसाखी मित्रा ने धनबाद के सिविल सर्जन को आवेदन देकर कहा था कि उसकी सेवानिवृत्ति राशि व पेंशन भुगतान के एवज में तत्कालीन हेड क्लर्क जीतेंद्र प्रसाद ने दो लाख रुपए रिश्वत मांगी थी. शिकायत पर सिविल सर्जन ने टीम का गठन कर जांच रिपोर्ट मांगी थी. डॉ. रोहित गौतम के नेतृत्व में जांच टीम ने दोनों पक्षों से पूछताछ की. इस दौरान एएनएम के परिजन व आरोपी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. मौके पर निरसा सीएचसी प्रभारी डॉ. पुष्पा भी उपस्थित थीं. दोनों पक्षों की बातें सुनकर टीम ने सेवानिवृत्त एएनएम की बकाया राशि व पेंशन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया. टीम जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपेगी. एएनएम बैसाखी मित्रा ने ने कहा कि उसके सेवानिवृत्त होने के बाद सभी भुगतान,बीमा की राशि एवं पेंशन चालू करवाने के नाम पर हेड क्लर्क जीतेंद्र प्रसाद ने एकमुश्त दो लाख रुपए की मांग की थी, जिसे उसने भुगतान भी किया. वहीं, आरोपी जीतेंद्र प्रसाद ने कहा कि उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद व मनगढ़ंत हैं. जांच टीम में शामिल डॉ. रोहित गौतम ने कहा कि लेन-देन का आरोप सही साबित होने पर दोषी के के खिलाफ निश्चित कार्रवाई होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dr-vishwanath-chaudhary-became-the-president-of-marwari-samaj-katras/">धनबाद

: मारवाड़ी समाज कतरास के अध्यक्ष बने डॉ. विश्वनाथ चौधरी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही